सिवान जेल में बंद बाहुबली राजद नेता शहाबुद्दीन का सेल्फी हुआ वायरल, छापेमारी में मिला मोबाइल और सिम

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सीवान जेल के अधिकारियों ने इससे इनकार किया कि यह सेल्फी शहाबुद्दीन ने ली है और कहा कि उनसे मिलने के लिए आने वाले कुछ ‘शुभचिंतकों’ ने यह तस्वीर ली होगी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया होगा।

इसे भी पढ़िए :  नई मुसीबत में फंसे लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप, राजद नेता ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद शहाबुद्दीन सीवान की जेल में बंद हैं। इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने दो भाइयों की तेजाब डालकर हत्या के मामले के मुख्य गवाह की हत्या के संदर्भ में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत दे दी थी। चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन पर हत्या और अपहरण सहित 36 मामले चल रहे हैं।
उधर, आरजेडी प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने कहा कि वह इस सूचना की पुष्टि नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।

इसे भी पढ़िए :  आरजेडी नेता केदार राय की गोली मारकर हत्या
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse