दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने आज सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह पर करारा हमला बोला है। नायडू ने कहा कि चुनाव के समय मुलायम सिंह अयोध्या का मामला इसलिए उठा रहे हैं ताकि समाज में ध्रुवीकरण पैदा किया जा सके।
नायडू ने इन नेताओं से ऐसा करने से परहेज करने को कहा क्योंकि इससे विश्व को गलत संदेश जाता है तथा यह राष्ट्र के हित में नहीं है।
सूचना एवं प्रसारण तथा शहरी विकास मंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव नजदीक आ रहे हैं तभी अयोध्या को याद किया जा रहा है। उस समय जो हुआ, उसे अभी दोहराने की क्या जरूरत है। चुनाव में विकास एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों को हवा दी जानी चाहिए। शासन एवं कुशासन को चुनावी मुद्दे बनाया जाए एवं साथ ही आपने जो कहा और आपने जो किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन विफलता को छिपाने के लिए समाजवादी पार्टी इस तरह के राजनीतिक ध्रुवीकरण में संलिप्त है तथा वह दूसरों की तरफ अंगुली उठा रहे हैं। आप समाज का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं, कृपया ऐसा मत करिये।’’ नायडू ने कहा, ‘‘यदि किसी समुदाय या धर्म विशेष के साथ अन्याय किया रहा है तथा यह कहना कि भेदभाव हो रहा है, यह संदेश देना गलत है। राष्ट्र के हित में कृपया ऐसा न करे। यह भेदभाव राष्ट्र के हित में नहीं है।’’ गैरकानूनी हिरासत में रखने के मुद्दे को हवा देने वालों पर हमला बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ऐसा करके वे सुरक्षा बलों की भूमिका को कमतर कर रहे हैं और उन्हें हतोत्साहित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को उत्पीड़ित किया गया है तो उसे पूछताछ करने का अधिकार है। नायडू ने कहा, ‘‘एजेंसिया देश की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं तथा आप उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हंै एवं उन पर सवाल उठाकर उनके काम को बाधित कर रहे हैं। वे हतोत्साहित हो जाएंगी। आप उनके साथ अन्याय कर रहे हैं।’’