सोमालिया के होटल में अलकायदा के हमले में पांच की मौत, 28 घायल

0
सोमालिया अटैक

 

दिल्ली:

सोमालिया में आज फिर एक आत्मघाती हमला हुआ है। जिसमें कम से कम पांच नागरिकों की मारे जाने की खबर है।  आज सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में राष्ट्रपति के महल के पास स्थित एक होटल के बाहर जेहादियों ने आत्मघाती कार बम विस्फोट किया। इस विस्फोट में पांच लोग मारे गए जबकि 28 अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  हर महीने 48 लाख रुपये कमाता था ये भिखारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

होटल सरकारी परिसर विला सोमालिया के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित है। विला सोमालिया में राष्ट्रपति का महल, मंत्रालय की इमारतें और घर स्थित हैं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप की अपनी पार्टी के नेताओं ने कहा, अगर ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो वो सबसे लापरवाह राष्ट्रपति साबित होंगे

एक सोमालियाई अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट बहुत भयानक था, लेकिन ईश्वर का शुक्रिया है कि हताहतों की संख्या तबाही को देखते हुए कम है।’’ शहर के मदीना अस्पताल के निदेशक मोहमद यूसुफ ने कहा, ‘‘हमें 28 लोग मिले हैं जो विस्फोट में घायल हुए।’’ अल कायदा से सम्बद्ध शबाब जेहादियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने एसवाईएल होटल को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह ‘‘राष्ट्रपति के महल के पास है और साथ ही वहां धर्म से विमुख लोग और काफिर रहते हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  ISIS में शामिल केरल के लड़के ने परिवार को भेजा मैसेज, कहा- यहां जन्नत है, तुम भी आ जाओ