राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के लुक ईस्ट, एक्ट ईस्ट नीतियों और जीएसटी बिल की तारीफ की

0

 

दिल्ली

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज केंद्र की लुक ईस्ट और एक्ट ईस्ट नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि इनसे आसियान देशों और कुछ दूसरों देशों में अवसरों के नये क्षेत्र एवं नये बाजार खुलेंगे तथा पूर्वी भारत के उद्यमियों को फायदा होगा।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में स्थिति सामान्य करने के लिए कदम उठाने में देरी कर रहा है केंद्र: माकपा

राष्ट्रपति ने यहां भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की नयी इमारत का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसके अलावा हाल में पारित हुए जीएसटी विधेयक से सुनिश्चित होगा कि ट्रांजिशन कॉस्ट और दोहरे कराधान कम हो जाए एवं व्यापार तथा व्यवसाय से जुड़े लोगों के फायदे के लिए एक समान राष्ट्रीय बाजार का विकास हो।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के निशाने पर पाक और जाकिर कहा, 'हिंसा की बात करने वाले समाज के लिए खतरा'

उन्होंने लुक ईस्ट एवं एक्ट ईस्ट नीतियों की तारीफ करते हुए अतीत की तरफ ध्यान दिलाया और कहा कि भारत मिस्र, मेसोपोटामिया तथा यूनानी सभ्यताओं के समय अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र रहा था।

इसे भी पढ़िए :  देशभर में चल रहे है 279 फर्जी संस्थान, दिल्ली में सबसे ज्यादा