सबसे अमीर देशों की सूची में सातवें स्थान पर है भारत

0

नई दिल्ली। भारत ने दुनिया के 10 शीर्ष धनी देशों में स्थान बनाया है, जहां कुल वैयक्तिक संपदा 5,600 अरब डॉलर (लगभग 38 हजार अरब रुपए) की है, जबकि सूची में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान सातवां है और वह कनाडा (4,700 अरब डॉलर), आस्ट्रेलिया (4,500 अरब डॉलर) और इटली (4,400 अरब डॉलर) से पहले आता है। इन तीन देशों का स्थान सूची में क्रमश: आठवां, नौवां और 10वां है।

इसे भी पढ़िए :  INDvsSL: श्रीलंका की पहली पारी 183 रन पर सिमटी

कुल वैयक्तिक संपत्ति रखने के संदर्भ में दुनिया में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है। अमेरिका में यह संपत्ति 48,900 अरब डॉलर की है। जबकि दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान आता है, जहां क्रमश: वैयक्तिक संपत्ति क्रमश: 17,400 अरब डॉलर और 15,100 अरब डॉलर की है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बेहिसाब जमा राशि पर 60 फीसदी टैक्स लगा सकती है सरकार

अन्य 10 शीर्ष देशों की सूची में ब्रिटेन चौथे स्थान पर है, जिसकी वैयक्तिक संपदा 9,200 अरब डॉलर की है। जिसके बाद पांचवें स्थान पर जर्मनी आता है, जिसकी वैयक्तिक संपदा 9,100 अरब डॉलर है और छठे स्थान पर फ्रांस आता है, जिसकी वैयक्तिक संपदा 6,600 अरब डॉलर की है।

इसे भी पढ़िए :  बड़ी राहत: अब ‘बिग बाजार’ से भी निकाल सकेंगे 2 हजार रुपये कैश

दुनिया के 10 धनी देशों में भारत का स्थान व्यापक तौर पर उसकी आबादी के कारण है। आस्ट्रेलिया का सूची में स्थान इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है कि उसकी आबादी सिर्फ 2.2 करोड़ है।