सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाक के हौसले बुलंद, हमले के बाद किया 20 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन

0
सीजफायर

दिल्ली: लगता है भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से भी पाकिस्तान को कोई असर नहीं पड़ा है।क्योंकि पाक ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी कम से कम 25 बार सीजफायर का उल्लघंन किया है।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया, ‘‘लक्षित हमलों के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से 25 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।’’ जम्मू क्षेत्र में तीन, चार और पांच अक्तूबर को संघर्ष विराम का भारी उल्लंघन किया गया।

इसे भी पढ़िए :  प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से आप विधायक दिनेश मोहनिया को उठा ले गई दिल्ली पुलिस

पांच अक्तूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में कई भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलबारी की और मोर्टार दागे, जिसके बाद भारतीय सैनिकों को जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी।

इस दौरान तीन भारतीय सैनिकों को हल्की चोटें आयी जबकि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के नौ सैनिक घायल हुए।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले दिग्विजय, UN के मुंह पर मारो सबूत

इससे एक दिन पहले चार अक्तूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने पांच बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू, पुंछ और राजौरी जिलों के चार इलाकों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों एवं रिहाइशी इलाकों के 10 अग्रिम क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

इसे भी पढ़िए :  दार्जिलिंग में बढ़ा बवाल, अभी भी फंसे हैं कई टूरिस्ट

इसी तरह दो अक्तूबर को पाकिस्तान ने जम्मू जिले के पल्लनवाला क्षेत्र के अग्रिम इलाकों पर गोलीबारी की और गोले दागे। एक अक्तूबर और 30 सितंबर को भी पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

पिछले वर्ष पाकिस्तान की ओर से 405 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। इन घटनाओं में 16 लोगों की जान गयी थी और 71 घायल हुए थे।