बौखलाए पाकिस्तान ने सभी भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर लगाया बैन

0
बैन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर फिल्म इंडस्ट्री द्वारा बैन लगाए जाने के दो दिन बाद पाकिस्तान ने सभी भारतीय टीवी चैनल्स के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एनएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA)ने कहा है कि यदि टीवी चैनल्स और डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क ने आदेश का पालन नहीं किया तो 15 अक्टूबर के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  मनोहर पर्रिकर बोले- सर्जिकल स्‍ट्राइक सौ फीसदी परफेक्ट हमला था

पाकिस्तान में सिनेमाघरों ने पहले ही भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन रोक दिया था। पाकिस्तान में 8 सिनेमाघर चला रहे मंदवीवाला एंटरटेनमेंट के मालिक नदीम मंदवीवाला ने शुक्रवार को रायटर्स से कहा था कि ये कदम इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूशर्स असोसिएशन (IMPPA) के फैसले के विरोध में उठाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बड़े अधिकारियों को निशाना बना सकते हैं आंतकी, अलर्ट जारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse