तुम..सीमा पर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हो और उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हो

0
एनजीटी वेबसाईट

दिल्ली: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वेबसाइट पर आज साइबर हमला किया गया और उसे हैक कर उसपर अपशब्द लिखे गए। हैक करने वाले ने दावा किया कि यह नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना के लक्षित हमले के विरूद्ध बदले की कार्रवाई है।
हैकर ने अपशब्दों से भरे अपने पोस्ट में कहा, ‘‘हम अपराजेय हैं। तुम.. कश्मीर में निर्दोष लोगांे की हत्या करते हो और अपने आप को अपने देश का रक्षक बताते हो। तुम..सीमा पर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हो और उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हो। अब साइबर हमले की आग झेलो।’’ इस साइबर हमले का आज शाम सवा सात बजे पता चला।

इसे भी पढ़िए :  ISRO की मदद से हुआ सर्जिकल अटैक, कार्टोसैट सैटलाइट्स से मिली तस्वीरें

जब इस संबंध में एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार के कार्यालय से संपर्क किया गया तो वह टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

इसे भी पढ़िए :  आज गोवा पहुंचेंगे पुतिन, जानिए किन समझौतों पर हो सकती है सहमति

उनतीस सितंबर को लक्षित हमले के दौरान भारतीय सेना के विशेष बलों ने नियंत्रण रेखा के पार सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर कौर विवाद: जावेद अख्‍तर पर बबिता फोगाट का पलटवार, कहा- देशभक्ति किताबों से नहीं आती