भार‍त के सर्जिकल स्ट्राइक से भड़के नवाज शरीफ, बोले- PAK अपनी रक्षा को तैयार

0
सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय फौज के बुधवार की देर रात नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करने पर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने कहा है कि हम अपनी सुरक्षा करने के लिए तैयार हैं। पाक मीडिया के मुताबिक, पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि हम अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  CBSE 10th के रिजल्ट घोषित: पिछले साल के मुकाबले 5% कम छात्र हुए पास

इधर, डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना को सटीक खबर मिली थी कि पाकिस्तान के जरिए आतंकवादी भारत में घुसपैठ के लिए तैयार हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं में अपने सबसे बेहतरीन कमांडो भेजे थे। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पहली बार इस तरह के ऑपरेशन में वायुसेना की मदद नहीं ली है और भारतीय सैनिक बिना किसी खरोंच के वापस लौटे हैं।

इसे भी पढ़िए :  अरनब गोस्वामी के बॉस ने, अरनब पर ही किया सर्जिकल स्ट्राइक