होली के मौके पर भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, पुंछ सेक्टर में LoC पर की फायरिंग और दागे गोले

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान सैनिकों ने 24 घंटों के भीतर दूसरी बार संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को पुंछ जिले से लगी नियंत्रण सीमा रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की है।

इसे भी पढ़िए :  निशानेबाज़ हिना सिद्धू के फैसले को ईरान में भी मिली सराहाना, सोशल मीडिया पर भी समर्थन

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, पुंछ सेक्टर में सुबह करीब 6:40 बजे पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का अघोषित उल्लंघन किया और 82 मिमी के मोटार्र और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अभी भी दोनों तरफ से रुक—रुक कर गोलीबारी हो रही हैं। भारतीय सेना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  आर्मी चीफ बनते ही जनरल रावत की पाक को दो टूक- ताकत का इस्तेमाल करने से चूकेंगे नहीं

गौरतलब है कि पुंछ जिले में कल से पाकिस्तानी सेना का यह दूसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने कल भी पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में मोटार्र दागे और गोलीबारी की थी। नौ मार्च को भी पुंछ के LOC पर पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध एवं आक्रामक गोलीबारी की थी जिसमें भारतीय सेना के जवान दीपक जगन्नाथ घाडगे शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  सारकोजी ने दोबारा फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की