यूपीए सरकार के समय में चार सर्जिकल स्ट्राइक हुए, लेकिन इसका राजनीतिक उपयोग नहीं किया गया: पवार

0
सर्जिकल स्ट्राइक

 

दिल्ली: सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक पर जारी बहस के बीच, पूर्व रक्षा मंत्री राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि संप्रग सरकार के दौरान भी इस तरह के हमले हुए थे लेकिन तत्कालीन सरकार ने कार्रवाई का प्रचार नहीं किया।

इसे भी पढ़िए :  इन वजहों से 30 साल तक सत्ता में रहना चाहते हैं पीएम मोदी!

पवार ने यहां कहा, ‘‘जब हम  सत्ता में थे तो नियंत्रण रेखा के पार चार लक्षित हमले किये गये। हालांकि हमने इनका प्रचार नहीं किया।’’ पवार ने लक्षित हमलों पर मोदी सरकार को बधाई तो दी लेकिन सेना अभियान को सार्वजनिक करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने यहां पार्टी के एक सम्मेलन में कहा, ‘‘कुछ चीजों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने म्यामां में लक्षित हमले किये, लेकिन हमारा अभियान सीमित था और हमने इसका फायदा उठाने का प्रयास कभी नहीं किया।’’ मोदी द्वारा अपनी कैबिनेट के सहयोगियों से हमलों को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होने के लिए कहने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि भाजपा नेताओं को बयान देने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के पत्थरबाजों को आर्मी चीफ़ की चेतावनी, कहा ‘पत्थर चलाओगे तो गोली खाओगे’