अगर अभी भी आपके पास रखे हैं 500 और 1000 के पुराने नोट, तो ये है संभावना, खबर जरूर पढ़ें

0
नोट

भारतीय रिजर्व बैंक लोगों को 500 और 1000 के पुराने नोट बैंकों में जमा करने का एक और मौका दे सकता है। इसके लिए एक रकम की सीमा तय की जा सकती है। 30 दिसंबर की तारीख पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए तय की गई थी। वहीं, 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में पुराने नोट जमा कराने का प्रावधान रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  बोले अभय देओल, पाक कलाकारों पर बैन लगाकर ढ़ोंग कर रही है मोदी सरकार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) पर इस विचार कर रहा है। जमा की जाने वाली राशि पर मंथन जारी है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह राशि सीमित होगी। इससे पहले आरबीआई के पास बड़ी संख्या में ऐसे सवाल पहुंचे थे, जिनमें पूछा जा रहा था कि जो लोग समय रहते अपने पुराने नोट बैंक में जमा नहीं करवा सके हैं, उनका क्या होगा?

इसे भी पढ़िए :  देश के 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का पूरा भाषण

कहा ये भी जा रहा है कि इस तरह का कोई भी फैसले लेने से पहले आरबीआई और सरकार इस बात का पूरा ख्याल रखेगी कि कालाधन रखने वाले इसका दुरुपयोग न करें।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी की घोषणा के बाद 30 दिसंबर तक सभी 1000 और 500 के पुराने नोटों को अपने बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा गया था। नोटबंदी कालेधन पर लगाम लगाने के लिए की गई थी। ताकि जो 15.4 लाख करोड़ रुपए जो बैंकिग सिस्टम से बाहर हैं या तो वह वापस बैंकिंग सिस्टम में आ जाएं या फिर हमेश हमेशा के लिए ही बैंकिंग सिस्टम से बाहर हो जाएं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का विरोध करने वाले असुर यज्ञ में डाल रहे हैं बाधा: वेंकैया नायडू