हम पाक के लोगों से नहीं, आतंक से नफरत करते हैं: राजनाथ सिंह

0
धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार(14 अक्टूबर) को कहा कि अगर वह खुद आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकता तो वह भारत की मदद ले सकता है।

इसे भी पढ़िए :  बिना इजाजत मंदसौर पहुंचे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, पुलिस ने लिया हिरासत में

एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को उकसाने के लिए विश्व में अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘‘अगर पाकिस्तान सरकार आतंकवाद से छुटकारा चाहता है और अगर पाक सरकार खुद आतंकवाद को समाप्त नहीं कर सकता तो वह भारत की मदद ले सकता है। भारत पाकिस्तान से आतंकवाद खत्म करने के लिए तैयार है।’’

इसे भी पढ़िए :  'अगर युद्ध हुआ तो मुश्किल में होगा भारत, सेना के पास नहीं हैं जरूरी हथियार'- सैन्य अधिकारी

सिंह ने कहा कि ‘‘हम पाकिस्तान के लोगों से नहीं, बल्कि पाकिस्तान में आतंकवाद से घृणा करते हैं।’’