अब ‘आप’ के भारती पर लगा अभद्रता का आरोप

0

दक्षिणी दिल्ली : मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एक महिला ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए साकेत थाने में शिकायत की है। दक्षिणी दिल्ली जिले की एडिशनल पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। आरोपों की सत्यता को परखने के लिए कार्यक्रम में हुई वीडियो रिकार्डिग की जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हौजरानी के ईदगाह पार्क में भारती ने ईद मिलन कार्यक्रम रखा था। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से संचालित सहेली एनजीओ की संचालिका बच्चों के साथ पहुंची थीं। उनका आरोप है कि वह एनजीओ के बच्चों को केजरीवाल से मिलवाने के लिए भारती से उनके आने से पहले कार्यक्रम स्थल पर मिलीं। कार्यक्रम के दौरान वह बच्चों और एनजीओ के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम से मिलने मंच की तरफ बढ़ीं तो आप कार्यकर्ताओं ने भारती के इशारे पर उन्हें रोक दिया और धक्कामुक्की एवं अभद्रता की। कार्यक्रम के बाद सीएम निकलने लगे तो उन्होंने दोबारा मिलने का प्रयास किया। इस बार भी विधायक के इशारे पर उनके कार्यकर्ता लतीफ, जहूर और अन्य ने फिर बदसुलूकी की। पीड़िता ने भारती से इसकी शिकायत की, तब भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को नहीं समझाया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम देश में सेना के बारे में ऐसा कहने पर आजम का सिर कलम कर दिया जाता: सुब्रमण्यन स्वामी