दिल्ली: दिल्ली में डेंगू के साथ साथ चिकनगुनिया का कहर भी तेजी से जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले सप्ताह चिकनगुनिया के 1473 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही इस वर्ष वेक्टर जनित रोगों से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 6,712 हो गयी है।
आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक आठ अक्तूबर तक दर्ज किये गये कुल मामलों में से करीब 620 उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में सभी नगर निगमों की तरफ से वेक्टर जनित रोगों का आंकड़ा जारी करने वाले दक्षिणी दिल्ली नगर परिषद के अनुसार एक अक्तूबर तक शहर में करीब 5300 मामले सामने आये थे।
चिकनगुनिया के कारण पैदा हुई अन्य तरह की समस्याओं के कारण अब तक शहर के विभिन्न अस्पतालों में 15 लोगों की मौत की खबर मिली है। हालांकि नगर निगम ने इससे मरने वालों का आंकड़ा शून्य ही रखा है।
दिल्ली और उत्तर भारत में लगभग दस वर्ष के अंतराल के बाद चिकनगुनिया ने इतना गंभीर रप अख्तियार किया है और विशेषज्ञों का मानना है कि चिकनगुनिया वायरस में परिवर्तन के कारण ऐसा हुआ है।
अगले पेज पर देखिए चिकगुनिया के दिल्ली में बढ़ते मरीज