जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 3 जवान जख्मी

0
कश्मीरी कट्टरपंथियों

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के काफिले पर आतंकी हमले की खबर है। खबर ये भी है कि इस आतंकी हमले में तीन जवान जख्मी हो गए हैं जिनमें एक जवान की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जख्मी जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है। भारतीय जवाने ने हमले के आस-पास के इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

इसे भी पढ़िए :  होली पर मोदी ने दिया झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 86.50 रूपये महंगा

kashmir

ये हमला उस वक्त हुआ जब सेना का काफिला हंदवाड़ा के करालगुंड के पास से गुजर रहा था कि तभी उस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, लेकिन आतंकी बच निकलने में कामयाब रहे।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश पर जमकर बरसे मुलायम, कहा- 2014 में सब बातें मानी थी, किसने किया शर्मिंदा?

गौरतलब है कि सीमा पर हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। इससे पहले 6 सिंतबर को भी पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: आंतकियों पर नकेल कसने के लिए 15 साल बाद... सेना शुरू करेगी 'कासो' अभियान