बॉर्डर पर बढ़ा खतरा, बांग्लादेश-नेपाल सीमा से घुस सकते हैं आतंकी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

नेपाल सीमा पर भी संदिग्ध गतिविधि
खुफिया एजेंसियों ने कहा कि नेपाल सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा भी गया था। हालांकि पूछताछ में अभी तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया। लेकिन नेपाल सीमा पर एसएसबी को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  बैंकाक में ब्लास्ट की धमकी, सुरक्षा कड़ी

खुफिया सूत्रों ने कहा कि नेपाल सीमा से दो पाकिस्तानी नागरिक भारत में घुसने की कोशिश करते हुए सशस्त्र सीमा बल की गिरफ्त में आए थे। लेकिन उनके आतंकी इरादों के बारे में पता नहीं चला है। सूत्रों का कहना है कि आईएसआई नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ के लिए आतंकी संगठनों को प्रेरित कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

nepal

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse