यूपी में आखिरी चरण का मतदान आज, 7 जिलों की 40 सीटों पर वोटिंग शुरू, काशी पर टिकी सबकी नज़र

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

साल 2012 में बीजेपी को मिली थी तीन सीटें

वाराणसी में विधानसभा की आठ सीटें हैं। ये सीटें सेवापुरी, शिवपुरी, अजगरा, पिंडरा, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, कैंट और रोहनिया हैं। 2012 के चुनाव में बीजेपी को वाराणसी की तीन सीटों पर जीत मिली थी।

इसे भी पढ़िए :  EVM पर घमासान! बीएसपी, सपा, कांग्रेस और आप पार्टी ने की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांटे की टक्कर और चुनाव प्रचार के चलते मतदान प्रतिशत अधिक रहना चाहिए। यूपी में जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उनमें तीन केंद्रीय मंत्रियों महेंद्र नाथ पांडे, अनुप्रिया पटेल और मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय पति ने मांगा पाकिस्तानी पत्नी के लिए वीजा, सुषमा स्वराज ने दिया ये जवाब

आखिरी दौर की जिन 40 सीटों पर वोटिंग होनी है उनपर साल 2012 में 40 में से एसपी को 23, बीएसपी को पांच, बीजेपी को चार, कांग्रेस को तीन और अन्य को पांच सीटें मिली थीं। लेकिन इस चुनाव में किसे कितनी सीटें मिलेंगी इसका फैसला 11 मार्च को हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मंत्रिमंडल विस्तार को मायावती ने बताया 'चुनावी नाटकबाजी'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse