यूपी में आखिरी चरण का मतदान आज, 7 जिलों की 40 सीटों पर वोटिंग शुरू, काशी पर टिकी सबकी नज़र

0
चुनाव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए बुधवार आठ मार्च को मतदान होंगे। इस चरण में 40 सीटों के लिए 535 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। करीब डेढ़ करोड़ वोटर 14 हज़ार से ज़्यादा मतदान केंद्रों में मतदान करेंगे।

इस चरण में वाराणसी, गाज़ीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्ज़ापुर, भदोही और सोनभद्र की 40 सीटों पर वोट पड़ेंगे, लेकिन सभी की निगाहें होगी हाईप्रोफ़ाइल चुनाव क्षेत्र वाराणसी पर। सोनभद्र, मिर्ज़ापुर और चंदौली नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के इस फ़ैसले से RTI एक्टिविस्ट्स की 'जान पर' बन आई है

40 सीटों में भाजपा ने 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा के उम्मीदवार सभी सीटों पर हैं। इसी तरह सपा 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस नौ पर।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर चुनाव 2017 : पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान

राज्य की सत्ता पर 15 साल बाद फिर से बीजेपी कब्जा जमाने की उम्मीद कर रही है। पार्टी प्रमुख अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले हफ्तों तक वाराणसी में डेरा डाले रखा। मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिन तक चुनाव प्रचार किया था। वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके सहयोगी राहुल गांधी ने भी एक बड़ा रोड शो किया था।

इसे भी पढ़िए :  3 साल बाद रायबरेली में एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे राहुल-प्रियंका, एक दीदार के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़

अगले स्लाइड में पढ़ें साल 2012 के विथधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse