पीएम मोदी के लिए वृंदावन की विधवाओं ने बनाईं 1500 राखियां, देशवासियों को पीएम ने दी बधाई

0

वृंदावन एक आश्रम में रह रहीं बुजुर्ग विधवाओं ने सोमवार को रक्षा बंधन पर ‘भाई’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डेढ़ हजार राखियां भेंट करने की योजना बनाई है। यह राखियां इन विधवाओं ने खास तौर से प्रधानमंत्री के लिए बनाईं हैं। मीरा सहभागिनी आश्रम में रहने वाली इन महिलाओं द्वारा तैयार राखियों पर नरेंद्र मोदी की रंगीन तस्वीरें लगी हुई हैं।

इसे भी पढ़िए :  कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार , कहा कश्मीर के लिए जिम्मेदार है नेहरु-गांधी परिवार

वही रक्षाबंधन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सुबह ही ट्वीट करके लिखा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरलाई एयरफोर्स बेस का रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया दौरा
Click here to read more>>
Source: ABP NEWS