नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की हालत बिगड़ी

0
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की हालत बिगड़ी

नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर का अनिश्चितकालीन उपवास 11वें दिन भी जारी रहा। इससे उनकी हालत और बिगड़ गई है। वे सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावितों के लिये उचित पुनर्वास की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के धार जिले के चिखल्दा गांव में धरने पर बैठी हुई है। पाटीदार समाज सहित कई संगठनों ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसी बीच, केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने ट्विटर पर मेधा से अनशन तोड़ने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़िए :  उमा भारती का आमिर, शाहरुख पर तंज- अब इन लोगों को अच्‍छा लगने लगेगा भारत

उमा भारती ने मेधा को अपने ट्वीट में लिखा है, ‘‘मेधाजी, मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं, आप मेरी गुरु हो। मैं आपके लिए चिंतित हूं और आपसे अनुरोध करती हूं कि अपना अनशन तोड़िये। हम आपके उठाये गए मुद्दों पर यथासंभव प्रयास कर रहे हैं।’’ उमा के इस ट्वीट के जवाब में मेधा ने लिखा, ‘‘हम भी आपका बहुत सम्मान करते हैं।…..नर्मदा नदी को बचाने की लड़ाई में आप हमारे साथ दें।’’

इसे भी पढ़िए :  केंद्र ने गंगा के आसपास विकास के लिए 400 करोड़ रूपए की परियोजनाएं मंजूर की

पाटीदार समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पाटीदार ने बताया, ‘‘मैं अपने साथियों के साथ चिखल्दा पहुंचा और वहां पर सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाने वाली मेघा पाटकर को खुला समर्थन देने का पत्र सौंपा है।’’ उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में पाटीदार समाज के लोग आपके साथ है।

इसे भी पढ़िए :  उद्धव ठाकरे का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, अब तो 'मित्रों' सुनकर भाग जाते हैं लोग

Click here to read more>>
Source: jansatta