लड्डू बांटने पर बीजेपी की हो रही है खिंचाई, लोग बोले ‘मोतीचूर’ का नहीं ‘मोदीचोर’ का है लड्डू

0
लड्डू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बैंकों की लाइनों में खड़े लोगों के सब्र को बीजेपी ने सरकार के समर्थन का नाम दिया और फैसला किया कि इस समर्थन पर बीजेपी दिल्ली में घर-घर जाकर लड्डू बांटेगी लेकिन जो लोग काम-धंधे छोड़कर लंबी लाइनों में लगे बावजूद इसके कैश नहीं मिल पाया, उन्हें भला बीजेपी का लड्डू कैसे रास आता। भूखे-प्यासे बैंकों की लाइनों में खड़े लोगों के दिलों में कड़वाहट इस कदर भर गई कि लड्डू की मिठास से दबाना मुश्किल हो गया। दिल में जबरदस्त गुस्सा था कि आखिर सरकार ने ऐसा खेल क्यों खेला, क्यों बड़े-बड़े उद्योगपतियों के करोड़ों डकारने के बावजूद सरकार ने गरीब को बैंकों की लाइनों में पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता का पार्थ‍िव शरीर मरीना बीच लाया गया, अंतिम सफर लाइव देखें

गुस्सा सातवें आसमान पर है और इस गुस्से को लड्डू से दबाना बेहद मुश्किलभरा है। खैर जब बीजेपी ने लड्डू बांटने का फैसला कर ही लिया, तो सरकार का हुक्म सरआंखों पर। नोटबंदी के फैसले के कारण पैसे की कमी से जूझ रहे आम आदमी की नाराजगी को कम करने के लिए बीजेपी ने लड्डू बांटने की योजना बनाई है। इसके तहत पार्टी ने दिल्‍ली में अपने कार्यकर्ताओं से हर घर में एक लड्डू देने को कहा है। हालांकि माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर बीजेपी के इस फैसले को लेकर मजाक बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  भजन गाने वाली यह मुस्लिम लड़की Twitter पर हो रही ट्रोल

ट्विटर यूजर्स ने लड्डू_खाओ_भाजपा_भगाओ हैशटेग से फनी कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- “बीजेपी ने लाइन में खड़े हर एक शख्स को एक लड्डू देने का फैसला किया है। मित्रों ये मोतीचूर के लड्डे नहीं मोदीचोर के लड्डू हैं।” तनवी नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा- “नोटबंदी के लड्डू शादी के लड्डू से भी ज्यादा बुरे हैं।” कुछ और यूजर्स ने भी इसी तरह के मजेदार कमेंट्स किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  रोजाना करीब तान हजार ट्वीट शिकायतों पर भारतीय रेल मंत्रालय करता है कार्रवाई

अगले स्लाइड में इस खबर से जुड़े कुछ और मजेदार किस्से पढ़ें –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse