मुश्किल में विजय माल्या: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा ‘बंद करो माल्या की शराब कंपनी’

0
विजय माल्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सरकारी बैंकों का कई सौ करोड़ रुपया ढकारकर विदेश भागे विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश के सबसे बड़े भगौड़े के नाम से मशहूर माल्या को अब कर्नाटक हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अरबों रुपये के लोन हड़पने के आरोपी शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने माल्या पर बकाये की वसूली के लिए यूबी समूह की होल्डिंग कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरेज (होल्डिंग) लिमिटेड (यूबीएचएल) को बंद करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  दुबई से कोच्चि जा रहे विमान में लगे IS के समर्थन में नारे, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

किंगफिशर एयरलाइंस यूबीएचएल प्रवर्तित कंपनी है। न्यायमूर्ति विनीत कोठारी ने बैंकों और विमान पट्टे पर देने वालों की याचिका पर यह मंगलवार को यह आदेश दिया। इन सभी ने अपने 146 करोड़ रुपए बकाया की वसूली के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इसे भी पढ़िए :  अमृतसर और दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन जल्द : सुरेश प्रभु

पूरी खबर पढ़ने के लिए अगले स्लाइड पर क्लिक करें –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse