पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 10 की मौत, कई घायल

0
कानपुर

नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश में कानपुर के पास रविवार(20 नवंबर) को पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, और कई घायल बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद 600 अरब रुपये पर रहस्य : RBI ने जारी किए ₹9 खरब, पर बैंकों ने बांट दिए 15 खरब

रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा कानपुर के पास पुखरैयां में तड़के चार से साढ़े चार बजे के बीच हुआ। ट्रेन इंदौर से पटना जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल टीमें दुर्घटनास्‍थल की तरफ रवाना हो गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी आज जाएंगे कानपुर, CASA का करेंगे शिलान्यास