सावधान, बैंक में अगर दो लाख भी जमा कराया है तो होगी जांच

0
दो लाख
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : नोटबंदी के फैसले के बाद अगर कोई अपने बैंक अकाउंट में अवैध करार दिए गए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के जरिए महज दो लाख रुपये भी जमा कराता है तो वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के घेरे में आ सकता है। सरकार की तरफ से पुराने नोटों में 2.50 लाख रुपये तक की रकम जमा कराने पर छूट थी और माना जा रहा था कि इतनी रकम जमा कराने पर जांच नहीं होगी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बैंकों की तानाशाही देखिए - कहीं फार्म की चल रही कालाबाजारी तो कहीं आईडी को फेक बताकर बैंक ग्राहकों से कर रहे मनमानी, कोबरापोस्ट की खास पड़ताल IN-DEPTH LIVE

अभी तक जिन लोगों के अकाउंट में कभी भी दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं थे और अब वे पुराने नोटों के जरिए इतनी रकम जमा कराते हैं तो वे जांच से बच नहीं पाएंगे। दरअसल, नोटबंदी के बाद लोगों द्वारा अपने पास पड़े कैश को खपाने के लिए कई हथकंडे अपनाने के वाकये सामने आ चुके हैं। इनमें दूसरों के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल भी शामिल है। इसके अलावा कई लोग बड़ी रकम को टुकड़ों में बांटकर भी पैसे जमा करवा रहे हैं। इन्हीं चीजों के मद्देनजर यह कदम उठाया जा सकता है।
अगले पेज पर पढ़िए- कैसे होगी पहचान

इसे भी पढ़िए :  एंबी वैली की होगी नीलामी : बांबे हाई कोर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse