तलाक के बाद फिर करीब आ रहे है रितिक और सुजैन!

0
तलाक

बॉलीवुड ऐक्टर रितिक रोशन और उनकी एक्स-वाइफ सुजैन को गुरुवार शाम मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर एक साथ देखा गया। वैसे तो यह दोनो अलग हो गए है लेकिन यह अपने बच्चो के लिए हमेशा एक साथ नजर आते है। इस बार भी यही हुआ उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर एक साथ देखा गया उनके साथ दोनों बेटे रेहान और रिदान भी थे। रितिक सफेद रंग के कैजुअल लुक में दिखे और उन्होंने ग्रीन जैकेट पहन रखी थी।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवूड की सबसे महंगी हीरोइन हैं दीपिका पादुकोण, पढ़ें पूरी खबर

ये दोनों बेशक अलग हो चुके हैं लेकिन गुरुवार शाम इनके हैप्पी री-यूनियन से साफ है कि सवाल जब पैरंटिंग का आता है तो यह दोनों एक साथ नजर आते हैं। इससे पहले भी यह कपल पैरंट टीचर ​मीटिंग में बच्चों के स्कूल गया था। इसके अलावा बच्चों के जन्मदिन पर भी यह कपल एक साथ मौजूद रहा। हालांकि, सुजैन रितिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर क्लीयर कर चुकी हैं कि वह दोनों दोबारा एक नहीं हो सकते।

इसे भी पढ़िए :  'ऐ दिल है मुश्किल' में फवाद खान की जगह नज़र आयेंगे गजेंद्र चौहान! देखें वीडियो

आपको बता दें कि रितिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘काबिल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म 25 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम लीड ऐक्ट्रेस की भूमिका में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव व सोनाक्षी सिन्हा ‘भजन रिएलिटी शो’ में निभाएंगे जज की भूमिका