शादी को यादगार बनाने के लिए IRCTC का प्लान, 5.5 करोड़ रुपये में शानदार पैकेज

0
शादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। ज़ाहिर सी बात है आप भी चाहते होंगे कि हर कोई आपकी शादी को याद रखे, आपके रिश्तेदार और दोस्त आपकी शादी की बातें करें। तो आप भी हो जाइए तैयार अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए। जल्द ही भरता की सबसे शाही ट्रेन ‘महाराजा एक्स्प्रेस’ आपकी शादी पर आपको वो तमाम यादगार लम्हे देगी जिनके आप सपने देखा करते थे।
भारतीय रेल की IRCTC सेवा वेडिंग ऑन वील्ज पैकेज शुरू करने की सोच रहा है। महाराजा एक्सप्रेस पर एक सप्ताह तक चलने वाली इस शानदार यात्रा में आप मजेदार शादी का लुत्फ उठाने के साथ-साथ पूरे भारत का दर्शन भी करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  देश में समुद्री आतंकवाद बड़ा खतरा बना हुआ है: राजनाथ सिंह

IRCTC की यह योजना भारत के उस धनाढ्य वर्ग के लिए है जो इस तरह की देसी शादी करना चाहते हैं और अपने मेहमानों को शानदार यात्रा का मजा देना चाहते हैं। IRCTC के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस सेवा में आपको तमाम तरह की बेहतरीन सेवाएं मिलेंगी ताकि दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वाले इस शादी को ताउम्र याद रख सकें। हम इसे शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। ये पैकेज मांग पर आधारित होगा। हमें इसके बड़े पैमाने पर सफल होने की उम्मीद है।’

इसे भी पढ़िए :  10 लाख से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ़ साइन किया

अगले पेज पर पढ़ें ट्रेन में और क्या हैगा खास

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse