शादी को यादगार बनाने के लिए IRCTC का प्लान, 5.5 करोड़ रुपये में शानदार पैकेज

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

8 दिनों के इस शानदार पैकेज में पूरी ट्रेन की बुकिंग कराई जा सकती है। 88 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन को बुक करने के लिए कुल साढ़े 5 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद डेस्टिनेशन वेडिंग के शौकीनों को शादी के अलावा अजंता, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, रणथंभौर और आगरा जैसी ऐतिहासिक जगहों के सैर का भी मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  अकालतख्त एक्सप्रेस में मिला बम, खत लिखकर दुजाना का बदला लेने की धमकी

इस ट्रेन में कुल 24 कोच है जिसमें 43 गेस्ट केबिन हैं, 20 डीलक्स केबिन हैं, 18 जूनियर स्वीट, चार स्वीट और प्रेजिडेंशल स्वीट हैं। भारत भ्रमण के लिए प्रेजिडेंशल स्वीट के किराया करीब 4.5 लाख से शुरू होकर 15.8 लाख तक है।

इसे भी पढ़िए :  योगी आदित्यनाथ की ये फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर BJP समर्थकों ने की गालियों की बौछार

शादी के अलावा अन्य योजनाओं पर भी IRCTC काम कर रहा है। जिसके लिए कॉर्पोरेट और फिल्मी हस्तियों को शामिल करने पर भी विचार चल रहा है।  IRCTC पश्चिम जोन के प्रवक्ता पिनाकीन मोरावाला ने कहा,’ हम देश के इस सबसे शाही ट्रेन में न केवल शानदार शादी के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि कॉर्पोरेट इवेंट, फिल्मों की शूटिंग और फैशन इवेंट जैसे आयोजन करने की भी योजना बना रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  सांसद किरण खेर के पिता का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse