देर रात फिल्म की शूटिंग से लौट रही थी ये मशहूर अभिनेत्री…सुनसान जगह पर हुआ खौफनाक हादसा

0
अभिनेत्री

मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री भावना के कथित तौर पर मोलेस्ट किए जाने और अगवा किए जाने की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक भावना को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर उनके साथ छेड़छाड़ की है। वहीं मनोर्मा ऑनलाइन के मुताबिक केरल, (कोच्ची) के अथानी इलाके से भावना को अगवा किया गया था और उनकी कार को भी हाईजैक कर लिया गया था। खबरों के मुताबिक वारदात की जगह से भावना को लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करके पलारीवट्टम इलाके में ले जाया गया। भावना शुक्रवार रात को अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद वापिस घर लौट रही थी तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। वारदात एर्नाकुलम जिले में हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  उल्फा अपहर्ताओं ने BJP विधायक के भतीजे को किया मुक्त

जनसत्ता की खबर के मुताबिक वक्त रात के करीब साढ़े 9 बजे का था। भावना की कार को रोककर उसे किडनैप किया गया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के  मुताबिक भावना को 1 घंटे तक बदमाशों ने कार में घुमाते हुए मोलेस्ट किया और फिर उसे इसके घर के पास छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  इस अभिनेत्री को देर रात बाहर जाने से लगता है डर

वहीं इस मामले में पुलिस ने भावना के ड्राइवर मार्टिन को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले का दूसरा आरोपी सुनील अभी फरार है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मार्टिन और सुनील दोनों भावना के यहां बतौर ड्राइवर काम किया करते थे। पुलिस ने केस अपहरण और मोलेस्टेशन का दर्ज कर लिया है। वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अपहरणकर्ताओं ने भावना को मोलेस्ट करते समय उसके वीडियो और फोटोज भी शूट किए।

इसे भी पढ़िए :  सांसदों को वुमन इम्पावरमेंट की सीख देने के लिए दिखाई जायेगी फिल्म 'दंगल'

भावना मलयालम जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह लगभग 75 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। खबरों के मुताबिक वारदात होने के बाद भावना ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर से संपर्क किया, जिन्होंने बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।