‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, दो दिन में ‘आप’ के दूसरे विधायक की गिरफ्तारी, पढ़िए क्यों ?

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

पुलिस के एक अधिकारी ने रावत की शिकायत के हवाले से कहा, ‘भारती ने अनिधिकृत लोगों को जेसीबी मशीन के साथ गौतम नगर नाला मार्ग की तरफ से एम्स में घुसने को कहा और सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।’ शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भारती और उनके समर्थकों को एम्स की संपत्ति क्षतिग्रस्त करने से रोकने की कोशिश में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  चांदनी चौक में 150 दुकानें जलकर खाक, आग की लपटों से ज्यादा गरमाया अल्का लांबा का ये VIDEO

 भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम की धारा 147 दंगा करने, 148 घातक हथियारों के साथ दंगा करने, 186 लोकसेवकों के काम में बाधा डालने, 353 लोकसेवकों को रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  अरनब गोस्वामी ने टाइम्स नाऊ चैनल पर लगाए गंभीर आरोप, जानकर चौंक जाएंगे, देखें वीडियो

भारती ने हालांकि इन सभी आरोपों को गलत बताया था. उन्होंने कई सारे ट्वीट में कहा था, ‘चैनलों ने यह गलत दिखाया है कि एम्स के सुरक्षाकर्मियों और निवासियों के बीच धक्का-मुक्की हुई. विवादास्पद दीवार दोनों पक्षों के बीच थी.’ उन्होंने कहा, ‘गौतम नगर, मस्जिद मोठ के सैकड़ों निवासी, हौज खास के एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारी दीवार को गिराए जाने के समय वहां मौजूद थे.’ भारती ने ट्वीट किया, ‘इस दीवार को गौतम नगर, मस्जिद मोठ, नीति बाग और वार्ड 164 के निवासियों के हित में गिराना होगा।’

इसे भी पढ़िए :  जासूसी कांड में एक और गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच ने सपा नेता मुनव्वर सलीम के PA पर कसा शिकंजा

अगली स्लाइड में पढ़ें- कल गिरफ्तार हुए अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी का पूरा हाल

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse