एयर इंडिया ने फिर कैंसल किया शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का ​टिकट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपने ‘चप्पलबाज’ सांसद के पक्ष में खुलकर खड़ी होने वाले शिवसेना ने सोमवार को इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाया। इस मामले में महाराष्ट्र के अमरावती के सांसद आनंद राव अडसुल ने गायकवाड के बचाव में पिछले दिनों प्लेन में कमीडियन कपिल शर्मा के कथित झगड़े का ​हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि कपिल शर्मा पर एयरलाइंस ने बैन नहीं लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर की आयरन लेडी आज 16 साल बाद तोड़ेंगी अनशन

 

गायकवाड़ के हवाई सफर पर बैन के मुद्दे को लोकसभा में उठाते हुए शिवसेना सांसद अडसुल ने कहा था कि एयर इंडिया के अधिकारी ने सांसद से बदतमीजी की थी। अडसुल ने कहा कि अधिकारी ने बदतमीजी की थी, लेकिन उसे पीटना भी गलत था।

उन्होंने सांसद के खिलाफ एयर इंडिया द्वारा दर्ज कराई गई FIR को भी सही बताया, लेकिन कहा कि हवाई सफर पर प्रतिबंध गलत है। शिवसेना सांसद ने कहा कि यह सरकार के लिए भी गलत है। उन्होंने स्पीकर से मांग की कि वह इस मसले पर सरकार से बात करें।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने अगस्ता घोटाले में साधा बीजेपी पर निशाना, कहा: सत्ता में ढ़ाई साल हो गए, अब कार्रवाई करे सरकार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse