ट्रिपल तलाक से परेशान मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से की शादी

0

राजस्थान के जौधपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन तलाक से परेशान एक मुस्लिम लड़की ने एक हिन्दू लड़के से हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है। दोनों प्रेमी युगल के विवाह की खबर के बाद जोड़े को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, राजस्थान के जौधपुर से 150 किलोमीटर दूर फलोदी की इस मुस्लिम लड़की ने मुस्लिम पर्सन ला बोर्ड की दलीलों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। लड़की ने हिन्दू धर्म की तारीफ़ करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म एक सुरक्षित धर्म है और इसमें महिलाओं का सम्मान किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  16 साल की लड़की ने पढ़ाई के लिए पति को दिया तलाक, कहा- मलाला युसुफजई की तरह बढूंगी आगे

 

लड़की ने कहा कि हिन्दू धर्म में लड़कियों की इज्जत की जाती है। इस धर्म में पति द्वारा अपनी पत्नी के अलावा अन्य लड़कियों को बहन और माँ की नजरों से देखा जाता है। उसने मुस्लिम समाज पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम समाज में लड़की से बिना पूछे ही शादी कर दी जाती है।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस ने कराया अनोखा समझौता, एक दिन पत्नी और एक दिन 'प्रेमिका' के साथ रहेगा यह व्यक्ति