जियो की तरह अब एयरटेल का फ्री प्लान – पढ़कर खुश हो जाएंगे आप

0
एयरटेल

मुंबई: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने फिक्स्ड लाइन ग्राहकों के लिये ब्राडबैंड योजना आज पेश की। इसमें वित्तीय राजधानी में मुफ्त कॉल शामिल है। इसमें कंपनी जियो की तरह पहले तीन महीने तक अपने ग्राहकों से डाटा का पैसा नहीं लेगी। कंपनी ने कहा कि उसने अपनी नेटवर्क क्षमता को बेहतर बनाया है ताकि वह अपने ग्राहकों को फिक्स्ड लाइन फोन के जरिये हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी दे सके। इसमें ‘वी-फाइबर’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो 100 Mbps की स्पीड देगा। कंपनी के फिक्स्ड लाइन ग्राहकों की संख्या 3.51 लाख है।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब ने दी राजमाफ़ी, घर लौटेंगे 20 हजार भारतीय

कंपनी के मुख्य कार्यकारी (मुंबई) सतीर बतरा ने कहा कि ‘कंपनी की डीटीएच खंड में मौजूदगी के साथ वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी में भी उपस्थिति है और इससे उसे ग्राहकों के लिये पसंदीदा कंपनी बनने में मदद मिलेगी।” जियो की तरह एयरटेल भी पहले तीन महीने तक अपने ग्राहकों से डाटा का पैसा नहीं लेगी।

इसे भी पढ़िए :  अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चित हो गया चीन

इसके लिए आपको बस V-Fiber राउटर लेना होगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस राउटर की कीमत का ऐलान नहीं किया है।

इसे भी पढ़िए :  J&K: जानें, आतंकियों ने कब-कब सुरक्षा बलों को बनाया निशाना?