अनिल धस्माना बने रॉ चीफ, राजीव जैन होंगे IB के नए प्रमुख

0
साभार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार(17 दिसंबर) को भारत की दो प्रमुख खुफिया एजेसिंयों आईबी(इन्टेलिजेंस ब्यूरो) और रॉ(रिसर्च ऐंड अनैलेसिस विंग) के नए प्रमुखों की घोषणा कर दी है। अनिल धस्माना को रॉ का नया प्रमुख बनाया गया है। वहीं राजीव जैन को आईबी का चीफ नियुक्त किया गया है।

अनिल धस्माना वर्तमान रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना का स्थान लेंगे। वहीं राजीव जैन वर्तमान आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा का स्थान लेंगे। मूल रूप उत्तराखंड के पौड़ी के रहने वाले अनिल धस्माना अभी रॉ में नंबर दो की हैसियत रखते हैं। उन्हें बलूचिस्तान और आतंकवाद निरोधी मामलों में लंबा अनुभव है।

इसे भी पढ़िए :  इशरत मामला: IB के पूर्व डायरेक्टर ने रंजीत सिन्हा को जेल भेजने की मांग की

वहीं, जैन वर्तमान में आईबी में विशेष निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित जैन ने आईबी के विभिन्न विभागों में काम किया है, जिसमें संवेदनशील कश्मीर डेस्क भी शामिल है। जैन 1980 बैच के बिहार कैडर (अब झारखंड) के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा का जगह लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी से पड़ी डांट तो रो पड़े मंत्री जी

आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा और रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। रॉ और आईबी प्रमुख की नियुक्ति दो साल के लिए होती है। शनिवार को ही लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को भारत के नए सेना प्रमुख व एयर मार्शल बीएस धनोआ को वायुसेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसे भी पढ़िए :  हनीप्रीत की हो सकती है हत्या: IB