भारत के सामने पाक ने टेके घुटने, भारतीय फिल्मों से हटाया बैन

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्‍तान के दौरान युद्ध में भारतीय सेना के रणबांकुरों के सामने पाकिस्‍तानी सेना हमेशा घुटने टेक देती है, लेकिन इस बार पाक सरकार बॉलीवुड के सामने भी नतमस्तक हो गई है। जी हां, पाकिस्तान ने अपने यहां भारतीय फिल्मों पर लगा बैन समाप्त करने की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक, वहां के सिनेमाघरों को काफी नुकसान हो रहा था।

इसे भी पढ़िए :  गुत्थी ने उड़ाया ट्विटर पर चंदू चायवाले का मजाक

खबरों के मुताबिक, सोमवार(19 दिसंबर) से पाकिस्तान के सभी सिनेमाघरों में बॉलीवुड सहित सभी भारतीय फिल्में दोबारा दिखाई जाएंगी। पाकिस्तान में फिल्म एक्सिबिटर्स एसोसिएशन के चेयरमैन जोराएश लाशरी ने शनिवार(17 दिसंबर) को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  पाक कलाकार भी भारतीय फिल्मों के समर्थन में उतरे!

गौरतलब है कि उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तो में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच इंडियन मोशनल पिक्चर्स प्रॉड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर प्रतिबंध लगाने के बाद पाक ने भी अपने यहा भारतीय फिल्मों के रिलीज पर रोक लगा दी थी।

इसे भी पढ़िए :  कमाल खान ने अपमानजनक कमेंट के लिए विक्रम भट्ट से मांगी माफी

आगे पढ़ें, बॉलीवुड के दीवाने हैं पाकिस्तानी

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse