पर्रिकर बोले- नोटबंदी के बाद ‘भिखारी’ हो गए कई नेता

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद आम जनता के साथ-साथ इसका असर नेताओं पर भी पड़ता नजर आ रहा है। इस पर मुहर लगाते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार(17 दिसंबर) को कहा कि 8 नवंबर को पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों के कई नेता भिखारी बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बिहार टॉपर्स घोटाला: 32 आरोपियों पर चार्जशीट दायर, पढ़ें पूरी खबर

गोवा में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा कि कुछ लोग गोवा को लूटने का कारोबार चला रहे थे, लेकिन 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों को बैन किए जाने के बाद कई राजनेता भिखारी हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  DU में दाखिले आज से शुरू, पहली कटऑफ जारी, दूसरी 5 जुलाई को

साथ ही पर्रिकर ने दावा कि नोटबंदी के एलान के तुरंत बाद एक नेता को हार्ट अटैक आ गया और उन्हें सफाई देना पड़ी कि हार्ट अटैक का नोटबंदी से कोई लेना देना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  पर्रिकर ने पाक को चेताया, कहा- भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन उकसाया गया तो आंखें निकालकर हाथ में रख देंगे