बैंकों ने दी राहत, 2 लाख से ज्यादा जमा करने वालों को नहीं लगानी होगी लाईन

0
लाइन

पीएम मोदी के नोटबंदी के बाद से लगातार लोग बैकों में अपना कैश बदलने के लिए लोग लाइन में लगे हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद बैंकों नें ग्राहकों को राहत देते हुए कहा कि बैंकों में नोट बदलवाने और जमा करवाने के लिए लगी लंबी लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए अब निजी बैंकों ने गोल्ड और प्रीमियम खाता धारकों को सुविधाएं देनी शुरू कर दी हैं। पढ़िए पूरी खबर-

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने एटीएम के बाहर लाइन में खड़े लोगों से की मुलाकात, पूछा नोटबंदी का हाल

दो लाख से ज्यादा रकम जमा करवाने वाले खाता धारकों को अप्वाइंटमेंट के आधार पर बैंक बुलाया जा रहा है।  नोटबंदी का ऐलान होने के बाद से बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। पैसा निकालना हो या जमा कराना हो, खाताधारकों को इसके लिए चार से छह घंटे खराब करने पड़ रहे हैं। ऐसे हालात में निजी बैंकों को अपने उन खाताधारकों की चिंता सताने लगी है, जो लाखों करोड़ों रुपये का लेनदेन करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन के एसी कोच में नहीं मिलेगा कंबल

ऐसे गोल्ड व प्रीमियम खाता धारकों को बैंकों की तरफ से मोबाइल पर मैसेज भेजकर अप्वाइंटमेंट की जानकारी दी जा रही है। दो लाख से ज्यादा रकम जमा कराने वाले खाताधारक बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क साध अप्वाइंटमेंट ले रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता बिना लाइन में लगे मिनटों में रकम निकालने से लेकर जमा कराने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले हामिद अंसारी, 'पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करना भारत के लिए जरूरी था'