बारामूला में भी उरी जैसा हमला करने के फिराक में थे आतंकवादी: बीएसएफ

0
बीएसएफ

दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में कल बीएसएफ एवं सेना के संयुक्त शिविर पर हमला करने वाले आतंकवादियों की उरी की तरह का हमला करने की योजना थी और उन्होंने उनकी योजना विफल करने के लिए जवानों को बधाई दी।
बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अरूण कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित ही उनकी ऐसी योजना थी। कैंप में बंकर के सामने एक घेरा है। वहां तार काटने वाले, जीपीएस और कंपास जैसे उपकरण बरामद हुए हैं, इस तरह वे बाड़ काटना चाहते थे और निश्चित ही उनकी उरी जैसा हमला करने की योजना थी। ’’ दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या आतंकवादी 18 सितंबर के उरी हमले जैसा हमला करना चाहते थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उठी आवाजें, पढ़िए किस-किस ने दिया समर्थन ?

वह एक बीएसफ जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। यह जवान कल रात बारामूला में हमले में शहीद हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ एकजुट होने से पहले ही बिखर गया विपक्ष, कैसे होगी मोदी के खिलाफ मोर्चाबंदी?

कुमार ने कहा, ‘‘हमारे जवानों ने आतंकवादियों को शिविर के अंदर घुसने से रोकने के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। उन्होंने श्रेष्ठ कार्य किया है।’’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर को लेकर आतंकियों का नया 'मास्टरप्लान', रणनीति के तहत कई आतंकी संगठन हुए एक