वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने NDTV से दिया इस्तीफा, शुरू कर सकती हैं खुद का वेंचर!

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार व टीवी एंकर बरखा दत्त ने अंग्रेजी न्यूज चैनल एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बरखा दत्त ने करीब 21 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद रविवार(15 जनवरी) को एनडीटीवी को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे खुद का वेंचर शुरू कर सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  नौसेना के लिए 4 अतिरिक्त P-81 विमान के सौदे पर हस्ताक्षर

एक आधिकारिक बयान जारी कर एनडीटीवी ने उनके(बरखा) लंबे समय तक चैनल के साथ कार्यकाल की तारीफ की और उनके भविष्य के लिए बधाई दी है। बयान में कहा गया है कि वर्ष 1995 में कॉलेज से पास होने के बाद बरखा दत्त ने सीधे एनडीटीवी ज्वाइन कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रही है: BJP

बयान में कहा गया है कि अब शानदार 21 साल बिताने के बाद बरखा ने अपील की कि वे नए अवसर की तलाश करना चाहती हैं और खुद के वेंचर पर काम करना चाहती हैं। बरखा एनडीटीवी में बतौर कंसल्टिंग एडिटर कार्यरत थीं।

पद्मश्री के साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं बरखा दत्त ने साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान बेहतरीन कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। आपको बता दें कि बरखा दत्त से पहले अरनब गोस्वामी ने भी टाइम्स नाउ से इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी का ऐलान 23 जून को, आमसहमति से चुनाव चाहते हैं पीएम