‘शान’ से बोले शान, पाकिस्तानी कलाकारों के जाने से नहीं होगा नुकसान

0
शान

उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के कलाकारों पर पाबंदी की मांग को लेकर बहस के बीच, बॉलीवुड सिंगर शान ने कहा कि उन्हें लगता है कि पाक कलाकारों की यहां ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी।

इसे भी पढ़िए :  एयरसेल-मैक्सिस केस: ED ने मारन बंधुओं को बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

शान ने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित किया गया है और मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं, वैसे भी कलाकारों का आना जाना हमेशा एकतरफा रहा है जिसकी हम ज्यादा कमी महसूस नहीं करेंगे। ये मेरे विचार हैं।

इसे भी पढ़िए :  बाथरूम में रेनकोट पहन कर नहाना ये कला मनमोहन जी के अलावा कोई नहीं जानता: मोदी

आपको बता दे राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने हाल में उरी हमले के बाद भारतीय फिल्म उद्योग में काम कर रहे पाक कलाकारों पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद से बॉलीवुड के गलियारो में ये बहस जारी है। रोजाना नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। कुछ बॉलीवुड एक्टर इस फैसले के समर्थन में हैं तो कुछ विरोध में।

इसे भी पढ़िए :  RSS से मिली थी सर्जिकल स्ट्राइक की प्रेरणा: पर्रिकर