अब रेल टिकट के साथ कैब भी बुक करा सकेंगे यात्री

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर कई बार स्टेशन पर उतरने के बाद टैक्सी-बस को लेकर दिक्कत में फंस जाते हैं। कभी-कभी आलम यह हो जाता है कि उनकी ट्रेन तक छूट जाती है। लेकिन संभवत: अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि रेलवे अब यात्रियों को रेल टिकट के साथ-साथ कैब भी बुक करने का ऑप्सन देगी।

इसे भी पढ़िए :  ओला-उबर में यात्रा करने वालो की जेबें होगीं ढीली, डबल हुआ किराया

आईआरसीटीसी जल्द ही अपने रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही कैब बुकिंग की सुविधा भी देने जा रहा है। प्राइवेट कैब कंपनी उबर ने इसके लिए रुचि दिखाई है। जल्द ही रेल विभाग कंपनी से समझौता करेगा।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश: साइक्लोन मोरा में फंसे थे 27 लोग, भारतीय नेवी ने सुरक्षित निकाला

एप बेस्ड टैक्सी सर्विस देने वाली उबर कंपनी आपको घर से स्टेशन और स्टेशन से घर या गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेगी। अमेरिकी कंपनी उबर का उद्देश्य रेल सफर करने वाले यात्रियों को अपनी टैक्सी सर्विस का ग्राहक बनाने की है।

इसे भी पढ़िए :  अब ओला कैब में लीजिए लग्जरी और आरामदायक सफर का मज़ा, किराया ओटो से भी कम

उबर ने इस दिशा में केंद्र सरकार से समझौता किया है। हालांकि अभी न ही रेल मंत्रालय ने और न ही उबर कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा हुई है। उबर के साथ इस समझौते से रेल विभाग को बतौर कमीशन सालाना 150 करोड़ का फायदा होगा।