ओला-उबर में यात्रा करने वालो की जेबें होगीं ढीली, डबल हुआ किराया

0
ओला-उबर

ओला-उबर में सफर करने वाले लोगों की जेबों पर अब होगा ज्यादा असर क्योंकि एक बुरी खबर है। दिल्ली एनसीआर में ओला-ऊबर में 20 किलोमीटर से ज्यादा की सफर करने वाले हैं तो अब आपको दोगुने से ज्यादा पैसे देने होंगे।

इसे भी पढ़िए :  भारत के बाद अब पाक पर गहराया स्मोग का कहर, लाहौर और कराची चपेट में

दरअसल ओला-उबर दोनों ही कंपनियों ने लंबी यात्रा करने वालों के लिए किराए में बढ़ोतरी कर दी है। 20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए पहले की तरह ऊबर गो पर 6 रुपये और ऊबर एक्स पर 9 रुपये प्रति किलोमीटर ही लगेंगे। लेकिन यात्रा 20 किलोमीटर से ज्यादा होने पर अब ऊबर गो के लिए 12 रुपए और ऊबर एक्स के लिए 13 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत के लिए काफी आशावादी है Apple के CEO टिमकुक, कहा- यहां चीन जैसी है विशेषताएं

इसके साथ ही ओला ने भी अपनी सर्विस माइक्रो के रेट 20 किलोमीटर के बाद 6 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिए हैं। इस प्रकार से इनमें सफर करने वाले यात्रियों को दोगुना भुगतान देना होगा।

इसे भी पढ़िए :  वित्त मंत्रालय की सफाई, कहा- RBI के कामकाज में सरकार नहीं देती दखल