पति कर रहा था रेप, पत्नी ने पकड़े थे हाथ

0
सेक्स
प्रतिकात्मक इमेज

मुंबई: तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गालानागर इलाके में एक 14 वर्षीया किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रेप किया। पीड़ित लड़की की मानें तो युवक की पत्नी ने उसके हाथ पकड़े और युवक ने रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर धारा 376, 452, 34, 4,8,12 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  पाक गोलीबारी में घायल BSF जवान गुरनाम सिंह शहीद

जानकारी के मुताबिक पूर्व के गालानागर स्थित भीम डोंगरी में रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाली एक 20 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की शाम 6 बजे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया। उस वक्त महिला का पति भी घर पर था। महिला ने किशोरी के हाथ पकड़े और उसके पति ने किशोरी के साथ रेप किया।

इसे भी पढ़िए :  सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग, 8 नागरिकों की मौत, 8 घायल

घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां पीड़ित किशोरी को लेकर तुलींज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्यों उस शख्स ने किया था महिला पर 24 बार चाकू से वार, पढ़िए पूरी खबर