केंद्र सरकार ने झारखंड-बिहार में मण्डल डैम परियोजना को दी मंजूरी , किसानों को होगा लाभ

0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( फ़ाइल पिक्च )

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना (मण्डल डैम) के निर्माण को स्वीकृति दी गयी है। चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह को प्रधान मंत्री कार्यालय ने फोन कर मण्डल डैम की स्वीकृति के बारें जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  लंबी बातचीत के बाद भारत को दूसरी परमाणु पनडुब्बी लीज पर देने के लिए रूस तैयार

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती जी ने दूरभाष पर सांसद को बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देष पर मण्डल डैम के झारखण्ड राज्य के लातेहार, पलामू एवं गढ़वा में डैम के निर्माण के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। चतरा सांसद ने झारखंड प्रदेश की एवं लातेहार, चतरा और पलामू की जनता की ओर से मण्डल डैम निर्माण के लिए कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया।

इसे भी पढ़िए :  पहले हाइवोल्टेज ड्रामा और फिर सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार... पढ़िए गिरफ्तारी की पूरी कहानी

Click here to read more>>
Source: Prabhat Khabar