देश में लगातार हो रहीं बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि और हाल हीं में,चंडीगढ़ में 12 साल की एक छोटी बच्चीे के साथ बलात्कार की घटना से टीवी एक्ट्रेेस दिव्यांका त्रिपाठी इस कदर हिल गई हैं कि उन्होंंने बेटियों की सुरक्षा की गुहार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगा दी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने कई ट्वीट्स कर देश में ‘बेटी बचाओ’ की जगह ‘बेटियों को बचाओ’ की जरूरत की बात कह दी है। दिव्यांंका ने पीएम मोदी को एड्रेस करते हुए उन्हें अपने ‘स्वाच्छ भारत अभियान’ के तहत देश से ‘बलात्कारी रूपी कचरे’ को हटाने की मांग की है।
टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बातें’ में ईशी मां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका ने यहां तक कह दिया कि वह अब बेटी की मां बनने से भी डरी हुई है।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ में एक 8 वीं क्लास की लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई है। यह 12 साल की बच्ची स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के खत्म होने के बाद शॉर्टकट रास्ते से अपने घर जा रही थी और इसी बीच एक शख्स ने चाकू के बल पर इस बच्ची का बलात्कार किया। इस घटना के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने कई ट्वीट पर इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दिव्यांका ने लिखा, ‘क्यों हम ऐसे जघन्ये अपराधों के लिए जघन्य सजा नहीं दे सकते? एक और बलात्कार.. हम कौनसी स्वतंत्रता की बात कर रहे है?’
Why don’t we give gruesome punishments for gruesome crimes? Yet another rape!What independence are we talking about? https://t.co/bw3CpD6hnc
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
अपने एक दूसरे ट्वीट में दिव्यांका ने लिखा, ‘महिलाओं को हर पार्टी को वोट देना बंद कर देना चाहिए क्योंकि वह उन्हें देश के लिए इतना कम जरूरी समझते है। हम ‘बिना महिलाओं के’ या ‘बलात्कारियों के स्वंर्ग’ में रहते है।
Women must stop voting for any party as they are so unimportant for this nation! It’s a ‘No Woman’s Land’ or a #RapistsParadise we live in!
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
अपने इसी गुस्से को जाहिर करते हुए दिव्यांका ने लिखा, ‘क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ। बेटे की चाहत नहीं, पर अब डरती हूं बेटी पैदा करने से। क्या कहूंगी, क्यूं उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?’
क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ।
बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूँ बेटी पैदा करने से। क्या कहूँगी,क्यूँ उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
दिव्यांका ने इसी दौरान पीएम मोदी को भी ट्वीट कर लिखा, ‘प्रिय @narendramodi जी, #स्वच्छताअभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते है। इन भेड़ियों के डर के साथ नही।’
प्रिय @narendramodi जी,#स्वच्छताअभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बदतें’ में नजर आ रही है। इससे पहले वह ‘बनूं मैं तेरी दुल्हंन’ और ‘चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी है।