दलाई लामा मामले पर चीन ने फिर दी भारत को चेतावनी, पढ़िए अब क्या कहा

0
दलाई लामा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पेइचिंग : बिहार में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के लिए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को न्योता भेजे जाने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत को चेतावनी देते हुए चीन ने सोमवार को कहा कि भारत द्विपक्षीय रिश्तों में तल्खी से बचने के लिए चीन की चिंताओं का सम्मान करे। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हु चनयिंग ने कहा, ‘हाल के दिनों में भारत ने चीन की चिंताओं और विरोध को पूरी तरह दरकिनार कर 14वें दलाई लामा को भारतीय सरकार की तरफ से आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के लिए न्योता दिया है।’

इसे भी पढ़िए :  कल से भारत के 24 शहरो में आकाशवाणी संगीत सम्मेलन

चनयिंग ने आगे कहा, ‘चीन इससे असंतुष्ट है और इसका पुरजोर विरोध करता है।’ उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय पक्ष से गुजारिश करते है कि वह दलाई समूह के चीन-विरोधी अलगाववाद को समझे और तिब्बत के प्रति चीन की प्रतिबद्धता का सम्मान करे। भारत तिब्बत को लेकर चीन की चिंताओं का सम्मान करे और चीन-भारत संबंधों पर बुरा असर डालने वाली चीजों से बचे।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर को लेकर आतंकियों का नया 'मास्टरप्लान', रणनीति के तहत कई आतंकी संगठन हुए एक

अगले पेज पर पढ़िए- चीन इससे पहले भी जता चुका है एतराज

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse