CISF जवान ने साथियों पर चलाई 32 राउंड गोलियां, 4 की मौत, छुट्टी नहीं मिलने से था नाराज

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं पुलिस अधीक्षक (SP) सत्यप्रकाश ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी करने वाले जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी के अलीगढ़ के निवासी बलबीर ने छुटटी पर जाने के लिए आवेदन दिया था और उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। इसी बात पर दूसरे जवानों ने उन पर तंज कसा, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर गोलीबारी कर दी।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

बता दें कि अद्धसैनिक बलों के जवानों में तनाव की स्थिति कोई नई बात नहीं। इससे पहले गुरुवार को एक सीआरपीएफ जवान का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में उसने सीआरपीएफ के जवानों की अनदेखी का आरोप लगाया है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस समस्या का हल निकालने की अपील की है।

इसे भी पढ़िए :  पेट्रोलियम उत्पादों से मिलने वाला पैसा गरीबों के कल्याण में खर्च किया जाएगा : अल्फोंस

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse