यह अभिनेत्री संभालेगी कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की कमान

0
कांग्रेस
फाइल फोटो

फिल्मों से राजनीति में आई अभिनेत्री राम्या को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने  सोशल मीड‍िया कैंपेन टीम की कमान सौंप दी है,आप को बता दें कि 34 वर्षीय राम्या कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। कांग्रेस के सूत्रों  के हवाले से खबर आई है कि राहुल गांधी की सलाह पर पार्टी को सोशल मीडिया में और अधिक आक्रामक बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। राम्या से पहले दीपेन्द्र हुड्डा इस काम को देख रहे थे और पिछले दिनों ही हुड्डा को टीम ने विदाई पार्टी भी दी। वहीं, राम्या ने नई जिम्मेदारी संभालते हुए वॉर रूम स्थित सोशल मीडिया के ऑफिस में बैठना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

 

 

राहुल गांधी समेत उनकी पूरी टीम ने राम्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दे दी है। कांग्रेस में आईटी विंग की शुरुआत करने वाले दीपेंदर सिंह हुड्डा वो परिणाम नहीं दे पा रहे थे जिसकी उनसे उम्मीद थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस जिम्मेदारी के लिए और ज्यादा आक्रामक और आकर्षक चेहरे की तलाश कर रहे थे। उनकी ये तलाश राम्या पर आकर खत्म हुई। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर बीजेपी के आक्रामक प्रचार को टक्कर देना बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन कर पीएम मोदी ने आतंकियों को दिया बढ़ावा : राहुल गांधी

 

जान कर हैरानी होगी कि ट्विटर पर इस कन्नड़ अभिनेत्री के 4,83,000 से ज्यादा फॉलोवर हैं। राम्या सोशल मीडिया पर अपने तीखे बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में वो तब आई थीं जब अगस्त 2016 में तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के एक बयान के जवाब में उन्होंने ये कह दिया था कि पाकिस्तान एक अच्छा देश है, वो जहन्नुम नहीं है। दरअसल पर्रिकर ने कहा था कि पाकिस्तान जाना और जहन्नुम जाना एक समान है। राम्या के इस बयान पर के.विट्टल गौड़ा नाम के एक वकील ने कर्नाटक में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी को खाना खिलाने के लिए दलित परिवार को लेना पड़ा उधार