नोटबंदी और नगरोटा पर संसद में हंगामा, जेटली से भिड़े शरद यादव

0
शीतकालीन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

संसद के शीतकालीन सत्र का ज्यादातर समय हंगामें की भेंट चढ़ रहा है। सदन में हंगामा कर रहे विपक्ष ने अब नोटबंदी के बजाए नगरोटा अटैक पर केंद्र को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। बुधवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी रहा। इसकी वजह से लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों की कार्यवाही शुरू होने के 15 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में राज्यसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो सदन में ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे लगने लगे। इसके बाद, कार्यवाही दोबारा से स्थगित करनी पड़ी। वहीं, एक मौका ऐसा भी आया, जब जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव और वित्त मंत्री अरुण जेटली में नोंकझोंक हो गई।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात के हीरा व्यापारी द्वारा 6000 करोड़ रुपये सरेंडर करने वाली खबर निकली फर्जी, यहां पढ़ें पूरा सच

कांग्रेस ने नगरोटा अटैक के मामले पर सदन से वॉकआउट किया। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘पार्लियामेंट का नियम है कि जब भी किसी की मृत्यु होती है तो हम उसका आदर करते हैं। हमारे जो सैनिक मारे गए हैं, आज पहली बार है कि उनका सम्मान नहीं किया। इसलिए हमारी पार्टी और विपक्ष ने वॉकआउट किया।’ बाद में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तृणमूल नेता सुदीप बंधोपाध्याय के साथ लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की। नेताओं ने सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का मामला स्पीकर सुमित्रा महाजन के सामने उठाया।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नोएडा के बैंक और जनता का बुरा हाल देखिए - कोबरापोस्ट की खास पेशकश, IN-DEPTH LIVE
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse