डीयू की चौथी कटऑफ लिस्ट आज जारी

0

नयी दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज इस साल के एडमीशन के लिए अपनी चौथी कटऑफ लिस्ट जारी कर दिया है। डीयू के कुछ प्रमुख कालेजों के भारी डिमांड वाले कोर्सों की सीटें इस कटऑफ में भी उपलब्ध है। पहले तीन कटऑफ लिस्ट की तुलना में इस लिस्ट में 2 से 4 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

इसे भी पढ़िए :  पाक को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में भारत, रद्द हो सकता है सिंधु समझौता

इस लिस्ट के अनुसार अभी भी एसआरसीसी कॉलेज के इकोनामिक्स आनर्स का कटऑफ 97.25% है। रामजस में छात्रों के लिए उपलब्ध सीटों में बीकाम में एडमीशन के लिए कटऑफ जहां 96.25 % वहीं एसआरसीसी में 97% है। जबकि कॉलेज आफ वोकेशनल स्टडीज में 95% तो अरबिंदो में कटऑफ 94.75% है।

इसे भी पढ़िए :  DU में धरने पर बैठे 30 कॉलेजों के छात्र, आखिर क्यों ?

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि अंतिम पांचवी सूची में बीकॉम की सीटें अभी भी खाली है। जिसकी घोषणा डीयू प्रशासन बाद में करेगा ।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से परेशान पिता ने पीएम मोदी को भेजा बेटी की शादी का न्योता